पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पिछले बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष अशोक कुमार दवे ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। बिलाड़ा विधायक व देहात जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल को लिखे अपने इस्तीफे में नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
दो बार पार्षद व नेता प्रतिपक्ष के रूप में दायित्वों का भी निर्वहन किया लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में समर्पित करने के बावजूद भी उनके कार्यों की अवहेलना की जा रही है। जिससे वह आहत है। अशोक कुमार दवे के साथ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उनके पुत्र भरत दवे ने भी पदों से इस्तीफा दे दिया।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.