- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- IIT Jodhpur Canteen Fraud Case | Supplier Claims 42 Lakh Payment Due
IIT जोधपुर कैंटीन-फर्म पर 42 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:किराना, सब्जियों के बकाया नहीं दिए, पैसे मांगने पर दी धमकी; FIR दर्ज
- कॉपी लिंक

जोधपुर के करवड़ स्थित आईआईटी जोधपुर में स्टूडेंट्स के खाने का ठेका लेने वाली फर्म के खिलाफ सब्जी व किराना सप्लायर ने 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। करवड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जी किराना सामान सप्लाई
परिवादी भदवासिया निवासी अशोक दाधीच ने बताया कि आईआईटी परिसर में स्टूडेंट्स के खाने का टेंडर शीला ट्रेडर्स के पास था, जो 31 अक्टूबर को खत्म हो चुका है।
आरोप है कि उनकी फर्म अनंत एंटरप्राइजेज के माध्यम से 1 नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हरी सब्जियां, किराना और अन्य सामान लिया गया, जिसका करीब 42 लाख रुपए भुगतान बकाया है। जिसका पैसा मांगने पर पर संचालक की ओर से आनाकानी की गई।
इतना ही नहीं धमकियां भी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने परेशान होकर मुकेश कल्लुराय निवासी नागपुर, महाराष्ट्र, हाल आईआईटी जोधपुर के खिलाफ लगातार सब्जी व किराना सामान लेकर पैसे नहीं देने और मांगने पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई कुंभाराम ने बताया कि परिवादी अशोक दाधीच की रिपोर्ट पर सामान खरीदकर 42 लाख रुपए नहीं देने के मामले में केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।






















