जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर का 18वां दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मानद उपाधि प्रदान की गई। जिसमें कला क्षेत्र में स्वर कोकिला लता मांगेशकर को डी लिट की उपाधि दी गई और विज्ञान के क्षेत्र में एम.एस. स्वामीनाथन को डी.एससी. की मानद उपाधि प्रदान की गई।
दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान भवनों से नहीं होती अपितु उसकी पहचान उसके उन विद्यार्थियों से होती है। जिन्होंने जीवन में महत्त्वपूर्ण आयाम स्थापित किये।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- समय के साथ-साथ शिक्षा का महत्त्व बढ़ता जा रहा है। जोधपुर शिक्षा के एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में उभर रहा है। दीक्षान्त उद्बोधन पद्म भूषण डी.आर. मेहता प्रख्यात अर्थशास्त्री ने प्रदान किया। विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करने के बाद छात्र अपनी शिक्षा तथा उपाधि के सकारात्मक प्रभाव का विस्तार करें।
संविधान पार्क का हुआ शिलान्यास
संविधान की जानकारी सभी को प्रदान करना हमारा कर्त्तव्य है। यह संविधान पार्क देश भर में अपने महत्त्व को दर्शाता है। यह विचार व्यक्त करते हुए कुलाधिपति ने संविधान पार्क का वर्चुअल शिलान्यास किया।
छात्रों को प्रदान की गई उपाधियां तथा स्वर्णपदक
अभियांत्रिकी, कला, वाणिज्य, विधि तथा विज्ञान संकाय के अधिष्ठाताओं ने अपने संकायों की डी.लिट, डी.एससी., स्नातकोत्तर, स्नातक आदि उपाधियों के लिए कुलाधिपति के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया। कुलाधिपति कलराज मिश्र ने सभी विद्यार्थियों की उपाधियों और स्वर्ण पदक का अनुमोदन किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.