जैसलमेर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने आए कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा बुधवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ वापस लौट गए। मेहमान 3 अलग-अलग समय पर सूर्यगढ़ होटल से निकले। कियारा-सिड शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ दोनों के माता-पिता भी थे।
इससे पहले करण जौहर, जूही चावला, मलाइका अरोड़ा मुंबई रवाना हो गए थे। मेहमानों ने जाते हुए मीडिया से बात की। सिद्धार्थ के चाचा हरीश मल्होत्रा ने जाते हुए भास्कर से कहा कि जल्द ही शादी के और फोटो आएंगे।
मंगलवार शाम सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के हुए थे। शादी की चुनिंदा फोटो दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। कियारा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा और सिद्धार्थ ने एंब्रॉयडरी वाली गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों शादी के जोड़े में खूबसूरत लग रहे थे।
स्टार्स ने दी बधाई
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की शादी की फोटो शेयर कर लिखा- लव एंड ब्लैसिंग मिसेज एंड मिस्टर मल्होत्रा। साथ में हार्ट ईमोजी भी है।
करण जौहर ने भी एक इमोशनल पोस्ट लिखी-
मैं दोनों से सालों पहले मिला था। एक शांत, मजबूत और फिर भी बहुत संवेदनशील…। दूसरा खामोश, मजबूत और समान रूप से संवेदनशील..। फिर वे एक-दूसरे से मिले और मुझे उस पल में एहसास हुआ कि दोनों एक मजबूत बंधन बना सकते हैं।
दोनों का प्रेम जादुई है, उन्हें देखना सुखद कहानी जैसा है। उनकी जड़ें परंपरा और परिवार में हैं। जैसे ही उन्होंने प्यार के मंडप में एक-दूसरे के साथ जीने की कसमें खाईं, सभी ने उस प्यार को महसूस किया। ऊर्जा महसूस की। मुझे गर्व हुआ। फिर दोनों का प्यार फूट पड़ा! आई लव यू सिड... आई लव यू की…।
सिद्धार्थ के चाचा बोले- सिक्योरिटी के कारण फोटो बाहर नहीं आ पाए
शादी के बाद सिद्धार्थ के चाचा हरीश मल्होत्रा, चाची सुमिता मल्होत्रा और उनका बेटा अंश जैसलमेर से रवाना हो गए हैं। भास्कर से बात करते हुए चाचा ने कहा कि शादी में बहुत एंजॉय किया। शादी बहुत बढ़िया रही। सिक्योरिटी के कारण शादी का फोटो बाहर नहीं आया। शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा मंगलवार को फेरों के बाद ही मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।
कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी की खबर को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी कोई बात नहीं की। शादी के बाद ही दोनों ने 3 साल के रिलेशनशिप पर मुहर लगाई।
4 फरवरी को दोनों परिवार के साथ सूर्यगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं थीं। सभी फंक्शन के लिए एक थीम रखी गई थी। जिस पर डेकोरेशन और ड्रेस कोड था।
मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था लहंगा और शेरवानी
शादी के लिए वर्ल्ड फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी का लहंगा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरवानी डिजाइन की थी।
शादी के हर फंक्शन मेंहदी, हल्दी, संगीत के लिए अलग थीम पर ड्रेस तैयार की गई थी। सिद्धार्थ ने शादी में कई रंगों के अलग-अलग साफे पहने थे। उनकी टीम से डिजाइनर ड्रेस का फोटो शूट करने वाले रिजवान शेख, अली रिजवी, ज्वैलरी को तैयार करने वाले कमलेश गुप्ता, राज रांकावत, मनीष मल्होत्रा के एसिस्टेंट जेसन डिसूजा, नितीन गरबयान, रवींद्र डेविड गौतम, हर्षवर्धन मिश्रा, चांदनी, निहारिका अग्रवाल ने हेल्प की।
कियारा-सिद्धार्थ ने मुंबई में सीफेसिंग फ्लैट लिया
कियारा और सिद्धार्थ आज चार्टर प्लेन से दिल्ली गए। अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए इस कपल ने मुंबई में एक सीफेस फ्लैट भी लिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक यह फ्लैट 70 करोड़ रुपए का है।
हर फंक्शन थीम के मुताबिक
हल्दी के लिए येलो थीम, वेलकम पार्टी के लिए ब्लैक और म्यूजिक पार्टी की व्हाइट थीम थी। थीम के हिसाब से ही गेस्ट ड्रेस अप हुए थे।
शादी में पिंक-व्हाइट थीम थी। डेकोरेशन के लिए फूल विदेश से मंगाए गए थे। शादी के दिन व्हाइट थीम थी, मंडप को सफेद फूलों से सजाया गया था।
वरमाला भी सफेद गुलाब की थी। फेरों के दौरान करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और जूही चावला मौजूद थीं।
फेरों के बाद हुई आफ्टर मैरिज पार्टी
फेरों के बाद मंगलवार रात करीब 9.30 बजे सेलिब्रेशन लाउंज में आफ्टर मैरिज डिनर हुआ था। मिठाई में मेहमानों के लिए जैसलमेर के प्रसिद्ध घोटवां लड्डू भी शामिल था।
इसके अलावा सौ से ज्यादा डिश मेहमानों के लिए परोसी गईं। जैसलमेर के स्पेशल पान को मेहमानों ने खासा पसंद किया था। बाजरा और केर सांगरी भी परोसी गई थी।
पार्टी के लिए करीब दो सौ पान का ऑर्डर दिया गया था। मेहमानों ने मीठा गुलकंद का पान खाया था। कियारा-सिड 10.30 बजे गेस्ट के साथ सेलिब्रेशन गार्डन खाना खाने पहुंचे थे।
मोबाइल को विशेष कवर से लॉक किया
होटल में टाइट सिक्योरिटी रखी गई थी। सभी मेहमानों के फोन के कैमरे विशेष कवर से लॉक किए गए थे। ऐसे में एक भी फोटो बाहर नहीं आ सकी। जिस किसी ने फोटो लेने की कोशिश की, उसे होटल से बाहर निकाल दिया गया था।
प्राइवेसी के लिए सूर्यगढ़ को सिलेक्ट किया
दोनों ने शादी में प्राइवेसी मेन्टेन रखने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल को चुना। इसे खास बनाती है इसकी लोकेशन। इसके चारों ओर करीब 10 किमी के एरिया में आबादी नहीं है। चारों तरफ दूर-दूर तक सिर्फ खाली रेतीला मैदान है।
एयरपोर्ट से होटल आने वाले रोड से दूर से ही पैलेस नजर आ जाता है। करीब 65 एकड़ में बना ये होटल रात के समय सोने की तरह चमकता है। इस पैलेस के अंदर भी दो बड़ी हवेलियां बनी हुई हैं।
महलों की तरह ऊंची-ऊंची दीवार और छोटे झरोखे से हेरिटेज लुक
सूर्यगढ़ में पत्थरों पर खूबसूरत नक्काशी के साथ शानदार इंटीरियर किया गया है। पूरे होटल को राजस्थानी लुक देते हुए दीवारों पर भी सुंदर नक्काशी देखने को मिलती है।
सूर्यगढ़ अपने आप में एक रॉयल और राजशाही ठाट-बाट का अहसास दिलाने वाला पैलेस है। यही कारण रहा कि इस जोड़ी ने अपनी शादी को शाही लुक देने के लिए यहां वैन्यू रखा।
ये भी पढ़ें-
कियारा-सिड की शादी में हर 10 फीट पर गार्ड-कैमरे:150 से ज्यादा गार्ड ऑटोमेटिक हथियार के साथ तैनात, होटल स्टाफ का मोबाइल भी लिया
शुभ विवाह
कियारा आडवाणी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा
दिनांक- 7 फरवरी 2023
विवाह स्थल- होटल सूर्यगढ़, जैसलमेर
बॉलीवुड स्टार कियारा-सिद्धार्थ को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने को हर कोई बेताब है। शादी के लहंगे में कियारा और शेरवानी में सिद्धार्थ की एक झलक फैंस देखना चाहते हैं। मगर फैंस को थोड़ा और वेट करना होगा। (पूरी खबर पढ़ें...)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.