जोधपुर में बुधवार को एक नया कोविड पॉजिटिव केस सामने आया है। युवक खिलाड़ी है और गेम में हिस्सा लेने जोधपुर से बाहर जाने वाला था। इसके चलते उसने जांच करवाई जो पॉजिटिव आई है। युवक बीएसफ अस्पताल में आइसोलेटेड है। जोधपुर में पिछले पन्द्रह दिनों में कोविड का यह चौथा केस है। इससे पहले जैसलमेर से आए दम्पति और रिटायर डॉक्टर पॉजिटिव आए थे। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती दंपती को आज छुट्टी दे दी जाएगी।
बीएसफ मंडोर रोड निवासी 27 वर्षीय उत्तम नरेती को दोनों वैक्सीन लग चुकी है। दो दिन पहले पॉजिटिव आए रिटायर डॉक्टर को भी दोनों वैक्सीन लगी थी। इसके चलते कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिखे। इधर जैसलमेर से आए दम्पती में महिला को वैक्सीन नहीं लगी होने के कारण उसे ऑक्सीजन पर रखा गया था। लेकिन अब हालात में सुधार है। एमजीएच अधीक्षक राजश्री बेहरा ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में दो मरीज ही भर्ती है। जैसलमेर से आए दम्पती को आज छुट्टी दे दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.