LIVE
हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष पद का उपचुनाव:शाम 5 बजे तक मतदान, 8 वकीलों के बीच मुकाबला; 3894 अधिवक्ता डालेंगे वोट

जोधपुर26 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए आज शुक्रवार (27 नवंबर) मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर और उच्च न्यायालय के नए भवन में निर्धारित केंद्रों पर कराया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी ने बताया कि हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बूथ संख्या 1 पर महिला अधिवक्ता मतदान करेंगी। बूथ संख्या 2 में वर्ष 2001 तक पंजीकृत मतदाता, बूथ संख्या 3 में वर्ष 2002 से 2015 तक तथा बूथ संख्या 4 में वर्ष 2016 से 2025 तक पंजीकृत सदस्य मतदान करेंगे। झालामंड स्थित हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की तीसरी मंजिल पर एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में पांचवां बूथ बनाया गया है, जहां 69 सदस्य मतदान करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए अनिल गौड़, गोकुलेश बोहरा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीपसिंह राठौड़, महेंद्र पुरी गोस्वामी, मनीष पुरोहित, पुष्पेंद्रसिंह चौहान और मगाराम डेलू सहित आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 3894 पंजीकृत अधिवक्ता मतदान करेंगे।

वोटिंग के लिए लाना होगा परिचय पत्र

मतदान के लिए मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन या राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिवक्ता परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। वैध परिचय पत्र या दस्तावेज के अभाव में मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चुनाव कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दिन किसी प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी और चुनाव सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा। चुनाव पेपरलेस होंगे तथा अधिवक्ताओं के अलावा बाहरी व्यक्तियों का चुनाव प्रचार के लिए परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कमेटी ने प्रत्याशियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

जोशी के इस्तीफे से खाली हुई सीट

उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत जोशी के बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने के बाद एक साथ दो पदों पर कार्यरत नहीं रहने के नियम के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसी कारण अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। वर्ष 2025 के एसोसिएशन चुनाव की मतदाता सूची में शामिल सदस्य अधिवक्ता ही मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

.

लाइव अपडेट्स

31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान के बाद शुरू होगी मतगणना

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव करण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद काउटिंग होगी। उन्होंने बताया कि शादी-समारोह के सीजन के चलते वोटिंग प्रतिशत में थोड़ी फर्क पड़ सकता है। करीब 2700 अधिवक्ताओं के मतदान करने का अनुमान है।

1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यक्ष पद के लिए आठ वकील मैदान में

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अनिल गौड़, गोकुलेश बोहरा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीपसिंह राठौड़, महेंद्र पुरी गोस्वामी, मनीष पुरोहित, पुष्पेंद्रसिंह चौहान और मगाराम डेलू सहित आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

    Rajasthan Latest News

    Today Weather Update

    Our Group Site Links