पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान से वातावरण राम मय हो गया है। राम भक्तों की टोली राशि जुटा रही हैं। घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक युवक ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की इच्छा जताई और अपने पूरे महीने का वेतन भेंट कर दिया। हैंडीक्राफ्ट शोरूम में नौकरी करने वाले बीटेक के छात्र नितिन गोयल ने अपना पूरा वेतन समर्पित किया।
लॉकडाउन के दौरान कॉलेज बंद होने व पिता का साया सिर से उठ जाने से घर की हालत ठीक नहीं थी तो गोयल काम पर लग गया। उसके दिल में आया कि राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करें। विहिप उपाध्यक्ष संदीप गिल व अभियान प्रमुख पं. राजेश दवे को अपना वेतन दिया। दुकान मालिक मनीष गुप्ता ने भी निधि समर्पित की।
समिति अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में अनिल अग्रवाल, अशोक बाहेती, ललित शर्मा, महावीर चौपड़ा व दुर्गा सिंह ने संपर्क कर जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. सुनील चांडक, दीपक माथुर, नारायण गुप्ता, नवकार ट्रैडर्स, बीवी ट्रेडर्स से चेक प्राप्त किए। मातृ शक्ति प्रमुख प्रियंका बाहेती व अर्चना दवे ने टोली सहित संपर्क कर कांग्रेस नेता सुयोग काबरा से अपने पिता पूर्व विधायक जुगल काबरा की स्मृति में और समाजसेवी रामकिशोर चौधरी से निधि प्राप्त की।
इसी तरह स्वयंसेवक सुनील भादू ने बताया कि ग्राम पंचायत जालेली फौजदार, गांव जानी नगर बासनी नीकुबा में प्रेमाराम पुत्र शिवलाल जानी ने 51 हजार 111 रुपए, भैराराम पुत्र रामकिशन जानी ने 51000, देवाराम ने 21000, भीयाराम ने 11000 की राशि भेंट की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रमेश विश्नोई, मास्टर फगलूराम जानी, पाबूराम जानी, बंशीलाल जानी, लालबहादुर जानी, हनुमानसिंह जानी, रामनिवास, हरीश जानी व जयकिशन जानी आदि उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.