पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ट्रेजरी में खाते खोलने से नाराज सरपंचों ने ग्राम पंचायतों में गुरुवार को एक दिन तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सरपंच अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के पक्ष में हैं। जिले की 21 पंचायत समितियों के 627 ग्राम पंचायतों में सुबह से ही सरपंचों ने तालाबंदी कर दी। इसके चलते ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हुए।
सरपंचों का आरोप है कि राज्य सरकार ग्राम पंचायतों के ट्रेजरी में खाते खोलकर ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता को खत्म कर रही है। इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो पहले जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। शहर से सटे मंडोर, लूणी, धवा व केरू पंस की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने तालाबंदी करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया।
सरपंच अब बैंकों से सीधे नहीं निकाल पाएंगे राशि
सरपंच अब अपने बैंक खाते से सीधे राशि नहीं निकाल पाएंगे। पहले ग्राम पंचायतों के बिल ट्रेजरी में पास होंगे, उसके बाद राशि निकाली जा सकेगी। सभी ग्राम पंचायतों के पीडी खाते ट्रेजरी में खुलवाए जा रहे हैं। अब राज्य सरकार पर निर्भर होगा कि उनके बिल कब पास होंगे? पंस तिंवरी के सरपंच संघ के अध्यक्ष अचलसिंह गहलोत ने बताया कि एक तरफ सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को स्वायत्तता देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे आदेश निकालकर स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है। धवा सरपंच सरोज ने भी सरकार के निर्णय पर आक्रोश जताया और गुरुवार को धवा पंचायत मुख्यालय पर ताला लगाया।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.