पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिलाड़ा वन क्षेत्र में कार्यरत वन विभाग के कर्मचारियों व रेंजर में ठनी हुई है। हाल ही में क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरलाल सोनी का स्थानातंरण चुरू हो गया था। लेकिन उन्होंने कोर्ट से स्थगन आदेश लाकर शुक्रवार को पुन: बिलाड़ा में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं बिलाड़ा रेंज के कर्मचारियों ने सोनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी बिलाड़ा के कार्यालय परिसर में ही टेंट लगाकार समस्त कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी बिलाड़ा के खिलाफ कर्मचारियों को प्रताड़ित करने सहित कई आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने वन अधिनस्थ कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व संभागीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर बताया कि हम क्षेत्रीय वन अधिकारी सोनी के नेतृत्व में कार्य करने में असमर्थ है और उन्होंने सोनी को हटाने की मांग की।
अन्यथा सब स्टाफ को अन्य रेंजों में सामूहिक स्थानातंरण का आदेश जारी करवाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यवाही नहीं होने पर हम समस्त स्टाफ सामूहिक रूप से रेंज कार्यालय में उपस्थित रहकर आपके माध्यम से उक्त समस्या से निजात पाने हेतु मौजूद रहेंगे। इस दौरान वन्य जीवों से संबंधित समस्त जिम्मेदारी सोनी की होगी। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या प्रधान मुख्य वन संरक्षक को अवगत करवाकर न्याय दिलाने की मांग की।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.