पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर तीन निवासी युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने से पहले एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा। पत्नी के नाम संबोधन में लिखा कि आईएम साॅरी दीपिका...मैं खुद से हार गया हूं.... और फंदे से झूलकर जान दे दी। देवनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौंपा।
मृतक मेडिकल की दुकान पर कार्य करता था। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गोपाल पुत्र आनंद अरोड़ा की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके छोटे भाई पंकज अरोड़ा (38) पुत्र आनंद अरोड़ा ने घर में चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया।
घटना के वक्त पत्नी व दो बच्चे बाजार गए हुए थे। वहां से पत्नी ने पंकज अरोड़ा को फोन लगाए तब उन्हाेंने काॅल रिसीव नहीं किया। इस पर से सभी घर पहुंचे। सामने पंकज अरोड़ा पंखे के हुक में झूलते मिले। उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी डायरी को चेक करने पर एक सुसाइड नाेट लिखा मिला। इसमें पत्नी काे संबाेधित कर लिखा था। इसमें लिखा था- आईएम साॅरी दीपिका.. मैं खुद से हार गया हूं।
खुद का मकान बन रहा था
पंकज व परिवार किराए के मकान में रहते। अभी उनके अपने मकान का निर्माण चल रहा था। बताया जाता है कि पंकज इनवेस्टमेंट भी किया करते थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.