जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा:घर में घुसकर किया हमला, पति-पत्नी व 3 बच्चे घायल

हिंडौन9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बमनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पति पत्नी सहित 3 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में परिजनों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

सूरोठ थाना अधिकारी शरीफ अली बताया कि गांव बमनपुरा में जमीनी विवाद में बमनपुरा निवासी वीर सिंह (36) पुत्र पदम जाटव सहित पत्नी छोटी, पुत्र आकाश व दो पुत्री पुष्कर और वर्षा पांचों घायल हो गए। जिनमें वीर सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है। अन्य का प्राथमिक उपचार कर दिया है।

घायल वीर सिंह ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष के 10-15 लोगों ने उसके घर पर अचानक हमला कर दिया। शोर-शराबा करने पर बचाने आई मेरी पत्नी छोटी व बेटे आकाश और दो पुत्री वर्षा और पुष्कर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...