हिंडौन के गांव खुरसट पुरा में पारिवारिक विवाद के चलते हुए झगड़े में पति पत्नी दोनों घायल हो गए। जिन्हें परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां भर्ती कर उनका उपचार किया गया है। डॉक्टर अंकुश अग्रवाल ने बताया कि गांव खुरसट पुरा के 38 वर्षीय अमृत पुत्र बाबूलाल व उसकी 30 वर्षीय पत्नी ममता की पारिवारिक विवाद के चलते आपस में हुए झगड़े से दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक साल पहले भाई की मौत
इस दौरान घायल अमृत ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके छोटा भाई विनोद की मृत्यु हो गई। जिसका करीब 4 लाख रुपए का कर्जा उसने स्वयं ने चुकाया है। साथ ही उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर उसके छोटे भाई लोकेश, सुमेर और सुमेर की पत्नी रचना आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। जबकि सारी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस का वही लोग खुद फायदा उठा रहे हैं और मुझे घर से बाहर निकालना चाहते हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसी बात की रंजिश रखते हुए कल रात्रि में जब वह खाना खा रहा था। तीनों आरोपियों ने कमरे का गेट बंद कर उसे और उसकी पत्नी ममता को मारपीट कर घायल कर दिया। जैसे तैसे अन्य परिजनों और ग्राम वासियों की मदद से बीच-बचाव कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को तहरीर के माध्यम से दे दी गई है। चौकी प्रभारी ओमी राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। विपक्ष की तरफ से कोई भी परिवाद नहीं दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.