रसोई गैस सिलेंडर के 50 रुपए बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष गीता रानी शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने चूल्हे में लकड़ियां जलाकर रोटियां भी बनाई। गीता रानी ने कहा कि मोदी सरकार लगातार सिलैंडर की कीमतें बढ़ा रही है। जिससे आमजन का जीना मुहाल हो गया है।
महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला योजना के तहत दिए गए सिलेंडर से लुभावना सपना दिखाया था, लेकिन अब वे लेना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि होने से किसानों और मजदूर वर्ग के सामने मुश्किलें हो गई हैं।
इस दौरान अनीता शर्मा, रेखा गॉड,सीमा, सपना, भावना जांगिड़, विरमा देवी, नाज़नीन,सविता देवी, जय देवी, शांति देवी, सुमन गुर्जर,रानी शर्मा, सरूपी देवी, डाकू देवी, सुनीता देवी मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.