नारी शक्ति सम्मान समारोह:हिंडौन में आज होगा नारी शक्ति सम्मान समारोह, सेवाभावी महिलाएं होंगी सम्मानित

हिन्डौन14 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
  • गांधी एकेडमी की पहल, दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर

सामाजिक सरोकारों के तहत करौली जिले की सेवाभावी महिलाओं के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए नारी शक्ति सम्मान समारोह बुधवार को होगा। कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर एकल डांस एवं डिअर मॉम की प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम संयोजक राधा धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि समारोह दोपहर 12 बजे से गांधी अकैडमी के पास स्थित आशा मैरिज गार्डन में पूर्ण वातानुकूलित परिसर में होगा। प्रवेश महिलाओं को ही दिया जाएगा। समारोह में विधायक भरोसीलाल जाटव, सभापति बृजेश जाटव, एएसपी सिद्धांत शर्मा, एसडीएम सुरेश हरसौलिया, डीएसपी किशोरीलाल अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सह संयोजक नीतू गुप्ता ने बताया कि जिले की एक महिला वर्ष 2023 के डिअर डिअर मॉम चुनी जाएगी।

एकल डांस में महिलाएं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। विजेता को सम्मानित किया जाएगा। गांधी एकेडमी के तत्वावधान में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बतौर सम्मान प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, मेडल दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कई सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे। बंपर ड्रॉ में भाग्यशाली विजेता को मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...