मासलपुर में आयोजित रासलीला में शुक्रवार देर रात को मोर पंख भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक सजीव झांकी सजाई गई। इस अवसर पर मोर पंख भगवान श्री कृष्ण की महा आरती का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि मासलपुर में श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मासलपुर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र से भी दर्शकों की खासी भीड़ पहुंच रही है। मासलपुर में रासलीला कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाएं का शानदार सजीव चित्रण किया जा रहा है।
भगवान श्री कृष्ण की रासलीला में प्रमुख कलाकार व्यास , उदय राम खेड़ली, विनोद ढोलक वाले, विष्णु पंडित कलसाड़े, पुष्पेंद्र पिदावली, गौरव खमानी घड़ी, सोमबीर मामडोली वाले व संजय अजरोदा के द्वारा शानदार अभिनय किया जा रहा है। इसे देखकर श्रोता भावविभोर हो जाते हैं। मासलपुर के लोगों द्वारा रासलीला के कलाकारों का विशेष सहयोग किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.