विद्या भारतीय संस्थान राजस्थान द्वारा आयोजित विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दाखा देवी बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर करौली की छात्राओं ने बाजी मारते हुए राजस्थान में करौली का परचम फहराया। जिसके चलते चारों बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रांतीय सहमंत्री केसर सिंह नरुका ने बतौर मुख्य अतिथि के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इसी क्रम में विज्ञान प्रश्न मंच में राजस्थान में प्रथम आने वाली छात्रा निहारिका सारस्वत, कनक शर्मा, वर्षा शर्मा, शिवाली शर्मा को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रबंध समिति के पदाधिकारी राजेन्द्र तमोली, शिवचरण गुप्ता आलू वाले, ओमप्रकाश शर्मा, रचन शुक्ला, शालिनी सिंहल, अनीता शर्मा, अंजू शर्मा, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.