दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट व करंट की घटना में तीन जने घायल हो गए। खुरसटपुरा में संपत्ति विवाद को लेकर परिजनों ने मारपीट कर पति व पत्नी को घायल कर दिया। हिंडौन में मकान निर्माण के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक झुलस गया। तीनों को उपचार के लिए हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजकीय अस्पताल के डॉ. अंकुश अग्रवाल ने बताया कि खुरसटपुरा में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में अमृत पुत्र बाबूलाल व उसकी पत्नी ममता घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घायल अमृत ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके छोटा भाई विनोद की मृत्यु हो गई थी। जिसका करीब 4 लाख का कर्जा होने से उसने स्वयं ने कर्जा चुकाया है। प्रॉपर्टी को लेकर उसके छोटे भाई लोकेश सुमेर व सुमेर की पत्नी रचना आए दिन झगड़ा करते रहते हैं।
रात्रि में खाना खा रहा था और पत्नी खाना बना रही थीं। तीनों आरोपियों ने कमरे का गेट बंद कर उसको व पत्नी ममता को बेरहमी मारपीट कर घायल कर दिया। अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर हिंडौन का निवासी बंटू पुत्र किरोडी करंट लगने से झुलस गया। बताया कि एक जगह चल रहे मकान निर्माण के दौरान वह प्लास्तर कर रहा था। उसी दौरान ऊपर से निकल रही बिजली लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से झुलस गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.