शरद पूर्णिमा पर निकली भगवान महावीर की रथयात्रा:आकर्षक रथ में विराजित की गई जिनेंद्र की प्रतिमाएं, 3 दिन तक होंगे आयोजन

करौली8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शरद पूर्णिमा पर करौली में जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई। - Dainik Bhaskar
शरद पूर्णिमा पर करौली में जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की रथयात्रा निकाली गई।

शरद पूर्णिमा पर करौली में भगवान महावीर के जयकारे गूंज उठे। तीन साल बाद रियासत काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार जैन समाज की ओर से रथयात्रा निकाली गई। सदर बाजार पंचायती जैन मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा जैन नसिया पहुंची, जहां मंत्रोचार के साथ जिनेंद्र का अभिषेक किया गया।

शरद पूर्णिमा पर करौली में निकाली गई भगवान महावीर की रथयात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष भजन-गीत गाते और नाचते चल रहे थे।
शरद पूर्णिमा पर करौली में निकाली गई भगवान महावीर की रथयात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष भजन-गीत गाते और नाचते चल रहे थे।

पंचायती जैन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आकर्षक सजे लकड़ी के रथ में जिनेंद्र की प्रतिमा विराजित की गई। घुड़सवार ध्वजा थामे हुए आगे चल रहे थे। रथयात्रा में बैंड वादक भजनों की धुन बिखेर रहे थे। वहीं, जैन समाज के महिला-पुरुष भजन-गीत गाते और नाचते चल रहे थे। रथ यात्रा जैन नसियां पहुंची तो इंद्रदेव ने भी बारिश के साथ जिनेंद्र का अभिषेक किया।

यात्रा में शांति व्यवस्था के लिए तहसीलदार महेंद्र जैन, कोतवाली सीआई उदय भान, सदर थाना अधिकारी कृपाल, शहर चौकी प्रभारी ब्रजराज भी पुलिस जाब्ते के साथ शामिल रहे। यात्रा के जैन नसिया पहुंचने पर जिनेंद्र का अभिषेक करने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 2 साल यात्रा कोरोना और 1 साल अन्य कारणों से स्थगित रही। जैन समाज करौली मंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि 3 दिन तक जैन नसिया में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।