करौली में क्षेत्र में एक बार फिर से मेघ मेहरबान हुए और दोपहर बाद जोरदार बारिश का दूर शुरू हुआ। बारिश से क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तेज बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे।
क्षेत्र में पिछले 2 दिन से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हो रहे थे। सुबह से ही तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। तेज धूप और आर्द्रता का स्तर अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर बाद अचानक क्षेत्र में काली घटाएं छाने लगी तथा करीब 4:15 बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला और तापमान में गिरावट आई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन हिंडौन सिटी प्रभारी मुकेश नायक ने बताया की आगामी 1-2 दिनों तक बारिश की संभावना है। शनिवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.