ऑप्टिकल फाइबर केबल डालते समय टूटी पाइपलाइन:कई घरों में घुसा पानी, कई कॉलोनियों में हुई गंदे पानी की सप्लाई

करौली6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कई घरों के बेसमेंट, किचन सहित कई कमरों में पानी भरने के कारण सामान खराब हो गया। - Dainik Bhaskar
कई घरों के बेसमेंट, किचन सहित कई कमरों में पानी भरने के कारण सामान खराब हो गया।

करौली शहर में ऑप्टिकल फाइबर केबल डालते समय पाइप लाइन टूटने से कई घरों में पानी भर गया। शहर में NH-23 पर निजी बस स्टैंड के सामने केबल डालते समय मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और कई घरों में पानी भर गया, जबकि चौधरी की बगीची सहित कई क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई हुई, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर जलदाय विभाग की टीम और ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने वाली कंपनी के कर्मचारी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए।

चौधरी की बगीची निवासी गोपाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक निजी कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने का काम कर रही है। मंगलवार देर रात कंपनी के ठेकेदार द्वारा ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने का किया जा रहा था। ऑप्टिकल फाइबर केबल डालते समय मुख्य पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से चौधरी की बगीची स्थित कई घरों में पानी भर गया, जबकि कई कॉलोनियों में गंदे पानी की सप्लाई हुई, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपाल शर्मा ने बताया कि कई घरों के बेसमेंट, किचन सहित कई कमरों में पानी भरने के कारण सामान खराब हो गया। सूचना के बाद जलदाय विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद निजी कंपनी के कर्मचारी और जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन को सही करने में जुट गए।