करौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पिछले 5 दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ओस की हल्की बूंदें गिर रही है। ठंडी हवा और कोहरे ने भी क्षेत्रवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। घना कोहरा छाने से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया। 5 दिन से आसमान में बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंडी हवा के चलने और ग्रामीण इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित हुई है।
कोहरे के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। वही सुबह कोहरे और ओस गिरने के कारण सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। क्षेत्र में 6 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक मेघ गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 28-29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
हिंडौन सिटी ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी मुकेश नायक अनुसार बुधवार को न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम 9 डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री, सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री, रविवार को न्यूनतम 9 डिग्री रहा व अधिकतम 22 डिग्री, शनिवार को न्यूनतम 9 डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.