सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अफीम की खेती करना और उससे स्मैक बनाने की बात कबूल की है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान मांच गांव के पास अस्थल गिट्टी क्रेशर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल जाता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेरा देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस से भागने का उचित कारण नहीं बता सका। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए कीमत स्मैक बरामद हुई।
आरोपी ने अपना नाम देवी सिंह (28) पुत्र जगन्नाथ निवासी खेड़िया थाना रतलाई झालावाड़ बताया है। पुलिस ने आरोपी को सदर थाने लाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तस्करी के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.