जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार:विद्युत चोरी करते पकड़ा था, नोटिस के बाद भी नहीं कराए जमा

करौली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत निगम की करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि नहीं चुकाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar
विद्युत निगम की करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि नहीं चुकाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विद्युत निगम की करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि नहीं चुकाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 7 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

विद्युत चोरी निरोधक थानाधिकारी श्रीराम गुर्जर ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम के पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) दिलीप कुमार सैनी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मामले में नामजद आरोपी शकील निवासी शेखपुरा मण्डरायल हाल निवासी ढोलीखार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी ने एक लाख 43 हजार रुपए की जुर्माना राशि जमा नहीं कराई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि विद्युत विभाग के सतर्कता दल ने आरोपी को 20 जनवरी 2020 को विद्युत चोरी करते पकड़ा था। जिसके बाद विभाग ने आरोपी पर करीब एक लाख 43 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। विभाग ने आरोपी को कई बार राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन आरोपी ने जुर्माना जमा नहीं कराया।