राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में जयपुर में निकाली गई विशाल रैली में करौली जिले से काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने भाग लिया।चौबीसा ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर जयपुर में ब्राह्मण समाज की रैली निकाली गई।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई समाज की रैली में महेश शर्मा विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, अर्चना शर्मा समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, महेश जोशी मंत्री जलदाय विभाग राजस्थान सरकार जयपुर, राम दयाल शर्मा प्रदेश सचिव राजस्थान ब्राह्मण महासभा, राधेश्याम जैमिनी उपाध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, घनश्याम शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, अशोक शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज तहसील हिंडौन , राम पंडा अध्यक्ष करौली जिला अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद, महेंद्र विजयवाड़ा उपाध्यक्ष तहसील ब्राह्मण समाज हिंडौन , इनकम टैक्स कमिश्नर नरेन्द्र गौड़ , कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद ,आईजी,लक्ष्मण गौड़ सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने भाग लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.