इन दिनों टोडाभीम क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी के चलते मई महीने में गर्मी का सितम लगातार जारी है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक दिन का तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद हो गए और सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आ रही है।
गर्म हवाओं से लोग बेहाल
गर्मी के साथ-साथ चल रही गर्म हवाओं से भी लोगों को गर्मी का अधिक सितम सता रहा है। ग्रामीणों की मानें तो उनका कहना है कि इस बार गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। सुबह 8:00 बजे बाद से ही गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। जो देर रात तक बनी रहती है। वहीं घरों में लगे पंखे भी गर्म हवा दे रहे है।
आसमान से बरस रही है आग
गर्मी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इन दिनों पड़ रही गर्मी से लोगों का जीना बेहाल है। तापमान बढ़ने के कारण आसमान से आग बरस रही है। जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। टोडाभीम कस्बे के बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में सड़कें सुनसान नजर आ रही है। तुईराम टुड़ावली, हरकेश फौजी ने बताया कि इस बार टोडाभीम क्षेत्र में गर्मी बहुत ही भयानक पड़ रही है। ऐसी गर्मी बहुत सालों बाद देखी। उन्होंने कहा कि तापमान अधिक होने के कारण घर में लगे कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.