पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थानाक्षेत्र के रायपुरिया में खेत पर दवा छिड़कने के दौरान बुधवार को एक जने की तबीयत बिगड़ गई थी। इसे अंता से बारां जिला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने देररात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआई इस्लाम खान ने बताया कि सोड़ाना किशनगंज निवासी छोटूलाल (26) पुत्र कल्याण सहरिया उसकी पत्नी के साथ रायपुरिया में रहकर खेती करते थे। छोटूलाल बुधवार को खेत पर चने की फसल में दवा छिड़कने गया था। दवा छिड़कने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अंता अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां देर रात को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाे को सौंप दिया। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज किया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.