पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा मंडल अटरू व गऊघाट ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। जहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने सिंधिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी देन है कि भाजपा विशाल वटवृक्ष के रूप में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सत्ता में है। गऊघांट मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नागर के नेतृत्व में बिछालस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बृजमोहन सोनी, चतुर्भुज मेघवाल, खेमराज सिंह दैंगनी, शोभाराम नागर, कजोड़ीलाल मीणा, रामस्वरूप मीणा, मनजीतसिंह एडवोकेट मंडल उपाध्यक्ष, सुरेंद्र नागर, मंडल कोषाध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, कृष्ण मुरारी दिलावर, अतुल पारीक,प्रमोद शर्मा, दिलीप सांवरिया, अशोक गौतम, कुलदीप त्यागी, जितेंद्र मीणा उप प्रधान, मंडल महामंत्री सुरेश मीणा, मंडल मंत्री प्रमोद नागर, महावीर, शिवचरण, जोधराज नागर, सत्यनारायण मीणा, विजय गौचर, दुर्गाशंकर योगी, रामप्रकाश, सोनू गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।सकतपुर. भाजपा गऊघाट मंडल ने सोमवार को बिछालस गांव में जनसंघ की संस्थापक सदस्य रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नागर ने सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। संगोष्ठी का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री दिलीप सिंह अड़सेला ने सिंधिया को विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति बताया। सिंधिया ने त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश की राजनीति को नई दिशा दी। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नागर ने बताया कि विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता होने के साथ ही भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं। वह पांच बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.