पोक्सो और अपहरण का आरोपी UP से गिरफ्तार:16 साल की किशोरी का किया था किडनैप, 6 महीने बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला

बारांएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

बारां के सीसवाली थाना पुलिस ने छह महीने पहले किडनैप किशोरी को शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने अपहरण और पोक्सो एक्ट में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी भगवान सिंह (34) पुत्र भूधर सिंह सिसोदिया निवासी तलोता शेरगढ़ मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। 16 साल की नाबालिग को भी उत्तर प्रदेश से पुलिस लेकर आई है। मामले के अनुसार, 6 महीने पहले सीसवाली थाना क्षेत्र से आरोपी भगवान सिंह नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी भगवान सिंह किशोरी को लेकर मथुरा स्थित अपने घर आया है। पुलिस की एक टीम को तुरंत मथुरा भेजा गया। जहां से नाबालिग और आरोपी को बारां लेकर आया गया है।

खबरें और भी हैं...