बारां के छीपाबडौद थाना क्षेत्र में दंत मंजन की जगह गफलत में चूहा मारने की दवा से एक युवती ने मंजन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवती को बारां हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।
पुलिस ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी रेखा कुमावत (18) पुत्री घनश्याम कुमावत को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। शुक्रवार शाम को वह घर पर थी। दंत मंजन करने के लिए गफलत में चूहे मारने की दवा से मंजन करने लगी। मंजन करते समय जहर शरीर में जाने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे छीपाबडौद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बारां हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.