पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि उपजमंडी में नीलामी के दौरान मामूली कहासुनी पर व्यापारी और मुनीम के बीच झड़प हो गई। इसके विरोध में मंडी मुनीम संघ की और कार्य बहिष्कार कर हंगामा कर दिया। करीब ढाई घंटे तक जिंसों की नीलामी ठप रही। मंडी व्यापार संघ व मुनीम संघ के पदाधिकारियों की बैठक में समझाइश के बाद मुनीमों कार्य पर लौटे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिंसों की नीलामी चल रही थी। मुनीम की ओर से सरसों में नमी नापकर पर्ची बनाई थी। इसके बाद व्यापारी ने नमी ज्यादा होने की बात कही तो कहासुनी हो गई। इसी दौरान व्यापारी ने मुनीम के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सभी मुनीमों ने जिंसों की नीलामी का बहिष्कार कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर मुनीमों ने मंडी गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडी स्थित गणेश मंदिर पर व्यापारियों और मुनीम संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर समझाइश की।
व्यापारी और मुनीम के बीच विवाद के बाद मंडी गुमस्ता संघ के आह्वान पर मुनीमों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 से 2 बजे तक मंडी में जिंसों की नीलामी प्रकिया ठप रही। मुनीम संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि व्यापारी की ओर से मुनीम के साथ मारपीट कर दी, व्यापारी द्वारा मुनीम के साथ ऐसा करना गलत है। जिसके विरोध में मुनीम संघ की ओर कार्य बहिष्कार कर दिया। बाद में आपसी समझाइश के बाद मामले को सुलझाया। इसके बाद मुनीमों के वापस कार्य पर लौटने पर नीलामी प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हुई।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.