हेड कांस्टेबल ने किया महिला से रेप, निलम्बित:आरपीएफ क्वार्टर में खाना बनाने आई थी, दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी

बारांएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेड कांस्टेबल सुरेश ने महिला से किया दुष्कर्म (डेमो पिक)। - Dainik Bhaskar
हेड कांस्टेबल सुरेश ने महिला से किया दुष्कर्म (डेमो पिक)।

बारां जिले के छबड़ा में तैनात आरपीएफ हेड कांस्टेबल के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। रेप के आरोपी हेड कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि आरपीएफ हेड कांस्टेबल सुरेश में छबड़ा गूगोर में तैनात है। उसके छबड़ा स्थित आवास पर 10 जनवरी की शाम एक महिला खाना बनाने गई थी। आरोपी हेड कांस्टेबल सुरेश ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल सुरेश फरार हो गया। जिसको निलम्बित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...