पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छीपाबड़ौद कस्बे के अस्पताल में लंबे समय से महिला डॉक्टर के नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर रात्रि चौपाल में कलेक्टर को अवगत कराया है। मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंसाफ अली ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि कस्बे के अस्पताल में गत एक साल से महिला डॉक्टर का पद रिक्त है। दूरदराज गांवों से महिलाएं अस्पताल आती हैं, लेकिन महिला डॉक्टर नहीं होने से पुरुष डॉक्टर से परामर्श लेने में असहज महसूस करती हैं। वहीं महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाना पड़ता है। अस्पताल में महिला डॉक्टर की स्थाई नियुक्ति की जाए एवं सोनोग्राफी मशीन लगवाई जाए। जिससे महिला मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कलेक्टर एवं विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विधायक कोष से राशि स्वीकृत कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। रात्रि चौपाल के दौरान कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.