पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोहरे का असर बना रहा। सुबह 9 बजे तक भी कोहरे के असर से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी और गलन के चलते लोग बेहाल रहे। बदलता मौसम के बीच फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है।
शहर सहित क्षेत्र में गुरुवार को सुबह से ही कोहरे का प्रभाव बना रहा। इसके चलते विजिविलिटी करीब 50 मीटर तक रही। नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे सहित सड़कों पर आवाजाही करते समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह 9 बजे आसमान में सूर्यदेव निस्तेज नजर आए। गुरुवार को भी सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, तापमान भी न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
फसलों को होगा फायदा
कड़ाके की सर्दी का सबसे अधिक फायदा रबी फसलों को मिलेगा। खासकर गेहूं की फसल को सबसे अधिक लाभ होगा। किसानों का कहना है कि रबी फसलों के लिए सिंचाई की आवश्यकता अधिक होती है, वहीं अधिक सर्दी का भी फसलों को लाभ मिलता है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.