मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी हुई रिपोर्ट में शनिवार को कोरोना के 48 केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना केस की कुल संख्या 1 हजार 14 हो गई है। एक्टिव केस की कुल संख्या 469 रह गयी है। रिपोर्ट में अब तक 1 हजार 45 जने रिकवर हुए है। जिले में 3 से लेकर 18 वर्ष तक के 6 बच्चे पॉजिटिव मिल हैं। जिसमें 3 बच्चे और 3 बच्चियां शामिल है। अब तक 195 बच्चे पॉजिटिव हो चुके हैं।
सीएमएचओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अब तक एक मरीज की कोरोना से भी मौत हुई है। आज मिले संक्रमित मरीजों में 42 लोगों को कोविड की दोनों डोज लगाई गई हैं। पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल करवाए गए हैं। जबकि कुछ मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीजों के सामान्य लक्षण हैं, स्वास्थ्य ठीक है, खांसी जुकाम, सिर दर्द की शिकायत है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.