पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिम राजस्थान में बने हवा के निम्न दाब का प्रभाव पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। वातावरण में धूल के कण शामिल होने से घुटन का एहसास हो रहा है। यह माहौल अस्थमा व श्वास रोगियों के लिए प्रतिकूल है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही है। उत्तरी भारत में पश्चिम विक्षोभ का असर बना हुआ है। ऐसे में उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होता है तो राजस्थान में आने वाले दो दिनों में तापमान कम होने की उम्मीद है। सुबह बूंदी की पहाड़ियाें पर धूल का गुबार छाया हुआ था।
तापमान में ऐसे हुई बढ़ाेतरीएक अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम 18.8, 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 20, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 23, 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 26, 6 अप्रैल को अधिकतम व न्यूनतम तापमान यहीं रहा।
एक्सपर्ट व्यू- थ्रेसर की डस्ट भी वायुमंडल में मिल रही: पीजी कॉलेज के भूगाेल के सहआचार्य डॉ. एनके जेतवाल ने बताया कि हवा का निम्न दाब का क्षेत्र बन जाने से पश्चिम राजस्थान से पूर्वी राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं चल रही है। वर्तमान में गेहूं निकालने का काम भी चल रहा है। थ्रेसर की डस्ट भी वायुमंडल में मिल रही है। इससे धूलभरा माहौल बना हुआ है। दो दिनों में राजस्थान में तापमान कम होने की उम्मीद है।
Sponsored By
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.