बूंदी जिले में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। सभी केस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए है। शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में ग्रामीण इलाकों में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे है। अब जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 167 हो गयी है। रिपोर्ट में 13 लोगों रिकवर हो चुके है। आज मिले संक्रमित मरीजों में 20 लोगों को कोविड की दोनों डोज लगाई हुई है। संक्रमित मरीजों को घर पर आइसोलेट किया है।पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के सैंपल करवाए जा रहे हैं। मरीजों के सामान्य लक्षण है।
सीएमएचओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है, किसी को कोई परेशानी नहीं है। पिछले 2 दिनों से बच्चे पॉजिटिव मिल रहे थे। लिस्ट में बच्चे पॉजिटिव नहीं आए हैं जो कि राहत की खबर है। कोविड मरीजों की ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए गुरुवार को 20 सैंपल जयपुर भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है। जिन इलाकों में पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं उनके आसपास के एरियो की रैंडम सैंपलिंग करवाई जा रहे है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक शनिवार शाम से वीकेंड कर्फ्यू को लागू करने को लेकर पुलिस प्रशासन शहर में मुनादी करवाते हुए नजर आया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.