पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम विकास अधिकारी संघ की 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय आह्वान पर ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से पंचायत समिति मुख्यालय पर ध्यानाकर्षण सत्याग्रह यज्ञ किया।इसमें ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि सत्याग्रह यज्ञ का वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित कई मांगों पर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रह्लाद जाट, जिलाध्यक्ष लीलाधर मिश्रा, जिला मंत्री विष्णु शृंगी, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गोचर, ग्राम विकास अधिकारी रामहेतसिंह मीणा, छोटूलाल लोधा, विशाल असावा, राकेश कुशवाहा, भंवरसिंह वर्मा, धन्नालाल सोनी, पपीता मीणा मौजूद रहे।नैनवां| ग्राम विकास अधिकारियों की 7 सूत्रीय मांगपत्र पर सत्याग्रह आंदोलन के तहत पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार को सदबुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमराज पोटर, अमृतलाल भाट, रामप्रकाश नागर, सुरेश नागर, विष्णु पालीवाल, लक्ष्मणसिंह, भवरलाल महावर, भंवरलाल गुर्जर, रामलक्ष्मण चौपदार शामिल रहे। सेवानिवृत्त ललित शर्मा ने यज्ञ संपन्न करवाया। उपशाखा अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि 13 व 20 फरवरी को भी सदबुद्धि यज्ञ प्रस्तावित है।केशवरायपाटन| ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन के तहत सदबुद्धि यज्ञ किया गया। संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापत ने बताया कि संगठन कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को अवगत करवाता आ रहा है, लेकिन सरकार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है।इसमें संयोजक सीताराम खारवाल, हरिमोहन धाबाई, सुरेंद्र गौतम, रामप्रकाश गोचर, कमलेश बाबर, सत्यनारायण गोस्वामी, राजेंद्र गुप्ता, दुर्गाशंकर मीणा, कमलाशंकर मीणा शामिल थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.