पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश के सातों मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ठेका कार्मिकाें की ओर से नियमितिकरण, संविदाकर्मी बनाने व वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत गुरुवार को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के ठेका कार्मिकाें ने भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। एक साथ 500 कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। 10 बजे बाद अस्पताल आए कर्मचारियों की जांचें प्रभावित हुईं।
दवा वितरण केंद्र से मरीजों को दवाइयां तक नहीं मिली। इसके चलते मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अस्पताल में प्लेसमेंट नर्सिंगकर्मियों को छोड़कर अन्य कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल पर रहे। फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रॉली मैन, वार्ड ब्वाय सहित अन्य प्लेसमेंट के माध्यम से लगे कर्मचारियों के एक साथ कार्य बहिष्कार से मरीजों को दो घंटे तक परेशान हाेना पड़ा।
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मेडिकल कॉलेज एंड जिला एसआरजी अस्पताल प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंदन तिवारी के नेतृत्व में 500 कर्मचारी दो घंटे की हड़ताल पर रहे। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। तिवारी ने बताया कि जयपुर जोधपुर में 24 घंटे की हड़ताल जारी है। कोटा में भी शुक्रवार को पूरे दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
इसी के तहत स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया।। प्रदर्शन करने वालों में राधा किशन, नरेंद्र राजावत, योगेंद्र टेलर, पवन शर्मा, मोहसिन खान, कमलेश गौतम, अमित तिवारी, प्रदीप राठौर, राजेश त्रिशुलिया, राशीद खान, ओम मेहरा, मुमताज बानो, नैनसी शामिल थे।
आज भी दो घंटे बहिष्कार
संघ के अध्यक्ष चंदन तिवारी ने बताया कि जिला एसआरजी व जिला जनाना अस्पताल में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी दूसरे दिन शुक्रवार को भी दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को 10 से 12 बजे इलाज के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.