पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पांचों नगरीय निकायों में रविवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हाेगा। इसके तुरंत बाद ही मतगणना की जाएगी। पहली बार ऐसा हुआ है जब पार्षद के चुनाव के सात दिन बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हाे रहे हैं। रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान हाेगा। जिले के पांचों नगरीय निकायों में से झालावाड़ व झालरापाटन में भाजपा काे स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि अकलेरा में कांग्रेस को बहुमत मिला है। इसके अलावा भवानीमंडी में दाेनाें दलाें काे 19-19 और दाे निर्दलीय व पिड़ावा भाजपा के 9, कांग्रेस के 10 और एक निर्दलीय पार्षद चुने जाने के बाद इन दाेनाें निकायाें में राेचक मुकाबले के आसार हैं। हालांकि भवानीमंडी में एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस काे समर्थन दिया है, जबकि पिड़ावा में एक मात्र निर्दलीय को भाजपा ने अध्यक्ष का प्रत्याशी बना दिया है इससे दोनों ही पार्टियों की सीटें अब बराबर पर आ गई हैं।अकलेरा में कांग्रेस की विजयलक्ष्मी होेंगी नगर पालिका अध्यक्षअकलेरा में कांग्रेस काे स्पष्ट बहुमत मिलने से पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विजयलक्ष्मी की जीत तय है। अकलेरा नगरपालिका में कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 12 सीटें ही आई हैं। सीटों का अंतर अधिक होने से यहां भाजपा को नुकसान है।
भवानीमंडी : दाेनाें दलाें ने किए अपनी जीत के दावेभवानीमंडी. नगरपालिका परिसर में रविवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। भाजपा से पिंकी गुर्जर व कांग्रेस से कैलाश बोहरा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा के दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कैलाश बोहरा ने बताया कि शहर की जनता ने इस बार कांग्रेस को समर्थन दिया है। उन्हाेंने दावा किया कि पार्टी ने निकाय चुनाव में 19 सीटें प्राप्त की है एवं निर्दलीयों का भी उनको समर्थन प्राप्त है। इधर, भाजपा से पूर्व पालिका अध्यक्ष रहीं पिंकी गुर्जर ने कहा कि विजयी पार्षदों को उनका समर्थन मिल रहा है पार्टी एक बार फिर यहां जीतकर बोर्ड बनाएंगी।एसडीपीआई ने कांग्रेस को समर्थन दिया, दूसरे निर्दलीय पर टिकी सबकी नजरेंवार्ड 29 में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में विजयी रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्दलीय उम्मीदवार रूबीना बी ने अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस को समर्थन देने की घाेषणा की है। एसडीपीआई जिलाध्यक्ष गुलाम रब्बानी ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस काे समर्थन देगी।पिड़ावा : सभी की नजर पालिका अध्यक्ष के चुनाव परिणाम परपिड़ावा. नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए रविवार सुबह दस बजे से मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। यहां दाेनाें पार्टियाें में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो लॉटरी से अध्यक्ष का फैसला होगा। यहां भाजपा से काैशल्या बाई और कांग्रेस से सगीर अहमद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम उम्मेदसिंह ने बताया कि नगर पालिका में सुबह दस से दाेपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर लॉटरी से अध्यक्ष का फैसला किया जाएगा। मतदान स्थल के दोनों तरफ बेरिकेड्स लगाए जाएंगे, वहां 80 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यहां भाजपा के 8 पार्षदों ने अभी तक शपथ भी नहीं ली है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.