पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सर्दी एक बार तेवर दिखाने लगी है। गुरुवार सुबह शीत लहर चलने के साथ शहर में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवा से सुबह के समय कंपकंपी छूट रही थी, वहीं दिन में धूप खिलने से सर्दी से थाेड़ी राहत मिली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और गिर गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार काे अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में सुबह से शीत लहर का दाैर चलने से ठिठुरन रही। हालांकि दिन का तापमान 28 डिग्री पर बना रहने से माहौल में ठंडक कम ही थी। गुरुवार सुबह कोहरे ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले रखा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा और धूप खिलने लगी तो मौसम साफ होता गया।
चालकों को हुई परेशानी
शहर में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहने से सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को आई। कोहरे से दृश्यता कम थी। वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। कोहरे से कुछ भी नजर नहीं आने से वाहनों की गति काफी कम थी।
आगे क्या, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.