पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बर्ड फ्लू से गुरुवार को दो पक्षियों की मृत्यु हुई। यहां गुरुवार को सरड़ा में एक कौवा और झालावाड़ में एक कबूतर की मृत्यु बर्ड फ्लू से हुई है। शहर के राड़ी के बालाजी क्षेत्र में बर्ड फ्लू से एक भी पक्षी की मृत्यु नहीं हुई है।
शहर में 25 दिसंबर से बर्ड फ्लू शुरू हआ था। इससे यहां अब तक बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब कम केस आने पर जाकर प्रशासन ओर पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है।
पनवाड़ में 2 मोर और 3 कौवों की माैत
कस्बे में गुरुवार को 2 मोर और 3 कौवों की मृत्यु हुई। यहां गुरुवार को सुबह 8 बजे तीन मोर घायल हो गए थे। इनमें से दो की मृत्यु हो गई।वन विभाग की टीम ने इनका निस्तारण किया।हरिगढ क्षेत्र के बोरदा गांव निवासी रूपसिंह ने बताया कि वह सुबह खेत पर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में तीन मोर घायल अवस्था में दिखाई दिए। मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। बाघेर नाकेदार नरेंद्र मौके पर पहुंंचे। यहां दो मोर की मृत्यु होने से एक को अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार कर जंगल में छोड़ा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.