पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कस्बे के एक घर में गत दिनों गैस सिलेंडर लीकेज होने पर भभकी आग से घायल हुए मुकेश कुशवाह की शुक्रवार को जयपुर में उपचार के दाैरान मृत्यु हो गई। देर रात को उसका शव हथवारी गांव पहुंचा।जहां शनिवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। आग में झुलसी उसकी पत्नी मनीषा की मृत्यु 30 जनवरी को इलाज के दौरान हो गई थी। अभी उसके दुख से परिवार उभरा भी नहीं था कि शुक्रवार को मुकेश की भी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में उनके साथ ही घायल हुए सात वर्षीय पुत्र यश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।सहायता के लिए आगे आने की अपीलमृतक के परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। ऐसे में नायब तहसीलदार गुप्ता सहित समाजसेवियों ने परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। ताकि परिवार को कुछ संबल मिल सके। परिवार की मदद सीधे मृतक के आवास आकर की जा सकती है। नायब तहसीलदार गुप्ता ने बताया ऐसा एक अकाउंट नंबर जारी करने का प्रयास भी कर रहे हैं। जिसमें सहायता राशि जमा कराई जा सके। गुप्ता ने बताया कि मृतकाें के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख की सहायता राशि का आवेदन करवा रहे है। वहीं मृतक के सात वर्षीय पुत्र की हालत भी ठीक नहीं है। उसे पहले बारां हॉस्पिटल में भर्ती करवा रहे हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.