पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कांग्रेस में रविवार एकजुटता की अग्नि परीक्षा का दिन है। कांग्रेस चेयरमैन के अपने प्रत्याशी को लेकर एकजुट रही तो 20 साल बाद उसकी पालिका में वापसी तय मानी जा रही है। भाजपा पालिका में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए मतदान के अंतिम समय तक जोड़तोड़ के लिए प्रयासरत है।चुनाव में दाेनाें दलाें के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस के लिए यह संघर्ष महत्वपूर्ण है तो भाजपा के दिग्गज नेताओं की सक्रियता ने राजनीति को गर्माहट दी है। हालांकि चेयरमैन पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंकों के गणित से कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। 7 निर्दलीय पार्षद किसका चयन करते हैं, इस पर नजरें टिकी हैं। भाजपा पूरे दमखम से समर्थन जुटाने में जुटी है।दोनों दलों ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कड़ी कर दी। कांग्रेस में इस पर फोकस रखा जा रहा है। कमजोर कड़ी माने जा रहे पार्षदों पर वरिष्ठ नेताओं की पैनी नजर है। कांग्रेस 17 पार्षदों के साथ बड़ा दल है, वहीं 2 निर्दलीय का समर्थन बताया जा रहा है। कांग्रेस वापसी को लेकर पूरे आत्मविश्वास में है। चेयरमैन बनने के लिए एकसाथ 18 पार्षदों की जरूरत है, लेकिन क्राॅस वोटिंग की आशंका के चलते अतिरिक्त समर्थन का जुगाड़ बताया जा रहा है।कांग्रेस में गुटबाजी के चलते क्राॅस वोटिंग की आशंका ज्यादा चर्चा में है। चेयरमैन प्रत्याशी के नामों को लेकर जन्मी कड़वाहट कितनी गहरी है, यह बात मतदान से ही साफ हो पाएगी। विरोध के स्वर बुलंद करने वाले कांग्रेसियों पर पार्टी नेताओं की समझाइश का कितना असर हुआ, यह परिणाम बताएगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.