अग्रवाल वैष्णव मोमीयां पंचायत द्वारा शनिवार को विष्णु भगवान के चतुर्थ अवतार भगवान श्री नृसिंह की जयन्ती का भव्य समारोह गाँधी चोक में मनाया गया। संस्था के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि भगवान नृसिंह के स्वरूप द्वारा हिरण्य कश्यप के 25 फ़ीट के पुतले का वध किया गया। भक्त प्रह्लाद द्वारा हाथ जोड़ने पर भगवान नृसिंह के स्वरूप का गुस्सा शांत हुआ। नृसिंह धर्मशाला के सचिव महेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि राम दरबार व शिवजी, हनुमान, भक्त प्रह्लाद की झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद ठंडाई व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, पार्षद सुनील वर्मा, सहवारीत पार्षद चन्दू जैन, राजीव जैन थे।
पुतले के कागज व लकडियाँ घर ले गए
संस्था के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता के अनुसार यह परम्परा पिछले 125 वर्षों से चली आ रही है। भगवान नृसिंह स्वरूप द्वारा हिरण्य कश्यप के पुतले का वध किया गया तथा लोग पुतले के कागज व लकडियाँ अपने घरों में ले गए। मान्यता है कि घर के बाहर लगाते हैं। जिससे साल भर कोई विघ्न न हो। इसके बाद कई माताएं अपने छोटे छोटे बच्चों को भगवान के गोद में दिया व आशीर्वाद दिलाया। मान्यता है कि जिससे बच्चे रात को डरते नहीं हैं और बीमारियों से दूर रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.