शहर के उधोगनगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 को गिरफ्तार किया है। चारों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी नितेश (22) निवासी रामचंद्रपुरा थाना गुमानपुरा, को 13 जनवरी को बारां से गिरफ्तार किया। जबकि 14 जनवरी को मलखान (21) व योगेश (23) को कोटा से पकड़ा। एक अन्य आरोपी विष्णु, यूपी फरार हो गया था। विष्णु उर्फ शूटर (23) को आगरा (यूपी) से गिरफ्तार किया। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि सभी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं । नितेश खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी के 8 मामले, विष्णु के खिलाफ अवैध शराब, मलखान के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज है।
12 जनवरी की रात को आरोपी नितेश के घर पर मृतक राजेश, विनोद, विनोद का साला व नितेश,मलखान विष्णु और योगेश शराब पार्टी कर रहे थे। शराब के नशे में आपस में कहासुनी के बाद दोस्तों में झगड़ा हुआ। नितेश व मलखान ने राजेश पर चाकू से वार कर दिया। राजेश के हाथ, कूल्हे व कमर के नीचे चाकू लगे। राजेश खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राजेश को गम्भीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। मृतक राजेश (22) प्रेम नगर सेकंड का निवासी था। और मैकेनिक का काम करता था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.