कोटा के तलवंडी इलाके में एक मकान में देर रात चोर घुस गया। पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने मकान में से आ रही आवाज सुनी तो तुरंत स्थानीय पार्षद को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद चोर को पकड़ा गया। मामला जवाहर नगर थाना इलाके का है। कॉमर्स कॉलेज रोड पर राजेंद्र जैन का मकान है।
जैन वर्तमान में इस मकान में नही रहते। इसी का फायदा उठा कर देर रात करीब 1.30 बजे एक चोर मकान में घुस गया। वह लोहे के एंगल और पाइप खोलने लगा। इनकी आवाज पड़ोस में रहने वाली युवती रितु अरोड़ा ने सुनी तो छत से मकान में देखा। जहां एक व्यक्ति नजर आया। युवती ने तुरंत स्थानीय पार्षद योगेश आहलुवालिया को कॉल कर जानकारी दी। पार्षद और स्थानीय निवासियों ने मौके पर जाकर चोर को पकड़ा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लिया।
नहीं थम रही लूट और चोरी की वारदातें
शहर में लूट और चोरी की वारदातें थम नही रही है। सूने मकानों में चोर हाथ साफ कर रहे है। दिनदहाड़े महिलाओं के पर्स, मोबाइल लूट की वारदातें हो रही है। बुधवार को ही नयापुरा में जलदाय विभाग के पंप हाउस में चोरी की वारदात हुई। वहीं रामपुर के महिला का पर्स बदमाशों ने लूट लिया। पर्स में 3 हजार रुपए और मोबाइल रखा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.