पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम पारा में शनिवार काे गिरावट रही। दाेपहर काे धूप बनी रही। शहरवासियाें काे इससे राहत मिली। शनिवार काे न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री और अधिकतम पारा 23.3 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार काे न्यूनतम पारा 14 और अधिकतम 23.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 72 प्रतिशत से गिरकर शाम 5:30 बजे 37 प्रतिशत रही। हवा की स्पीड 3 किमी और विजिबिलिटी 3 हजार मीटर रही। सुबह गलन के साथ ठिठुरन और शाम काे सर्दी से अभी राहत नहीं मिली। माैसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम पारा में एक से दाे डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर स्टेशन एरिया का न्यूनतम पारा 7 डिग्री, अधिकतम 23.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया।
आगे क्या? : जयपुर माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम पारा में गिरावट बनी रहेगी। साथ ही 9 और 10 फरवरी से न्यूनतम पारा में बढ़ाेतरी की संभावना है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.