फंदे से लटका एक और NEET स्टूडेंट:चार महीने पहले आया था कोटा; नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

कोटा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा में NEET की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह किराए के कमरे में रहता था। मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो सामने स्टूडेंट फंदे से झूल रहा था। मामला कोटा के जवाहर नगर इलाके का है।

4 महीने पहले आया था कोटा
सिद्धार्थ (16) 4 महीने पहले ही कोटा आया था। यहां NEET की तैयारी करने के लिए इंद्र विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था। उसके पिता उत्तराखंड में टीचर हैं। वह टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) का रहने वाला था। मकान मालिक राम विलास ने बताया कि सिद्धार्थ रोज सुबह कोचिंग जाता था। दोपहर में करीब 2 बजे वापस लौटता था। शुक्रवार को दोपहर में उनकी पत्नी ने बच्चे को आते हुए देखा था। इसके बाद उसे कमरे से बाहर आते नहीं देखा।

पिता का आया फोन
राम विलास ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सिद्धार्थ के पिता का फोन आया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ फोन नहीं उठा रहा है। मैं सिद्धार्थ की कमरे की तरफ गया। डोर काफी खटखटाया, पर उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे पर लगे फंदे से झूल रहा था। पार्षद योगेश को इसके बारे में जानकारी दी। तत्काल जवाहर नगर थाने को भी सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने पर कमरे का डोर तोड़ सिद्धार्थ के शव को फंदे से उतारा गया। शव कोटा के एमबीएस अस्पताल में रखवाया गया है।

सिद्धार्थ के सुसाइड के बाद मकान मालिक ने क्षेत्र के पार्षद सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। उसके बाद शव कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि स्टूडेंट के परिवार वालों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
सिद्धार्थ के सुसाइड के बाद मकान मालिक ने क्षेत्र के पार्षद सहित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। उसके बाद शव कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि स्टूडेंट के परिवार वालों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट ने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह उसके परिवार वालों के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मकान मालिक ने बताया कि उनके तीन फ्लोर का मकान है। सिद्धार्थ दूसरे फ्लोर पर सीढ़ियों के पास बने कमरे में रहता था।

सिद्धार्थ पिछले 4 महीने से इसी मकान में रहता था। यहां सेकेंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास उसका रूम था।
सिद्धार्थ पिछले 4 महीने से इसी मकान में रहता था। यहां सेकेंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास उसका रूम था।

पहले लगा कि क्लास में है
मकान मालिक ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता का कॉल आया। उन्होंने बताया था कि सुबह सिद्धार्थ को कॉल किया था, लेकिन रिसीव नहीं किया। सोचा कि क्लास में होगा। दोपहर 2 बजे के बाद करीब चार कॉल किए। इसके बाद भी जब उसने कॉल नहीं उठाया तो मकान मालिक को कॉल कर सिद्धार्थ के बारे में पूछा। जब वे सेकेंड फ्लोर पर गए तो पता चला कि सिद्धार्थ सुसाइड कर चुका है। जवाहर नगर थाने के निरीक्षक वासुदेव ने बताया कि बच्चे के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कमरे को बंद कर दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद कमरे की फिर से जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें...

पिता ने मोबाइल छीना तो बेटी ने सुसाइड किया:फोन नहीं देने से डिप्रेशन में गई 11वीं की स्टूडेंट, घर में फंदा लगाया

बेटी से पिता ने मोबाइल वापस लिया तो उसने सुसाइड कर लिया। लड़की 11वीं क्लास में पढ़ती थी। मोबाइल वापस लेने के बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। मामला अजमेर के क्रिश्चियन गंज इलाके का शुक्रवार रात का है।

प्रगति नगर, कोटड़ा निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव(एमआर) राहुल शर्मा की 16 साल की बेटी पारुल शर्मा ने शुक्रवार देर रात 1 बजे रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चाचा उदित शर्मा ने बताया- पारुल के पिता अपने काम से भीलवाड़ा गए हुए थे। देर रात वापस आने वाले थे। घरवाले उनका इंतजार कर रहे थे। बेटी पारुल नीचे अपने कमरे में थी। मां पार्वती और छोटा भाई मुकुल ऊपर वाले कमरे में थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)