लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार की रात सड़क किनारे सोने को मजबूर लोगों के बीच कंबल बांटा। कोटा सांसद रात करीब 9 बजे सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कैंप कार्यालय से कंबल वितरण के लिए निकले।
बिरला व सामाजिक कार्यकर्ता सबसे पहले छावनी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे जहां बड़ी संख्या में लोग खुले में सो रहे थे। बिरला ने इन लोगों को कंबल बांटा। इस दौरान जरूरतमंदों की ओर से धन्यवाद देने पर सांसद ने कहा कि यह उनका दायित्व है, जिसे वे पूरा कर रहे हैं।
इसके बाद बिरला व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रात करीब 11.30 बजे तक छावनी, कोटड़ी, झालावाड़ रोड पहुंचकर कंबल बांटा। ओम बिरला ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इनकी तकलीफ को खत्म नहीं कर सकें तो कम से कम उसे कम करने में अपना योगदान दें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.