पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बोरखेड़ा इलाके की देवाशीष सिटी टाउनशिप में 7 फरवरी को टाइल्स ठेकेदार की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष अग्रवाल देवाशीष सिटी में सेल्स हेड था। उसने 7 फरवरी को टाइल्स लगाने के दौरान ठेकेदार मनीष शर्मा से शोर कम करने को कहा था। दोनों के बीच हुए विवाद में मनीष अग्रवाल ने मनीष शर्मा पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी और अपनी कार लेकर फरार हो गया था।
शोर कम करने की बात पर हुआ था विवाद
एडिशनल एसपी सिटी प्रवीण जैन ने बताया कि आरोपी मनीष अग्रवाल मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। जो वर्तमान में कोटा रह रहा था। 7 फरवरी को ग्राहक फ्लैट देखने आए थे। इस दौरान पास में ही मनीष शर्मा टाइल्स लगा रहा था। टाइल्स लगाने के दौरान शोर ज्यादा हो रहा था। सेल्स हेड मनीष अग्रवाल ने टाइल्स ठेकेदार मनीष शर्मा से शोर कम करने की बात कहीं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मनीष अग्रवाल ने अपनी कार से चाकू निकालकर मनीष शर्मा पर वार कर दिया। खून ज्यादा बहने से मनीष शर्मा की मौत हो गई।
कार से काटी फरारी
वारदात के बाद आरोपी मनीष अग्रवाल अपनी कार से बूंदी, कौथून, लालसोट, गुड़गांव होते हुए हरियाणा में चला गया। इस दौरान उसने मोबाइल बंद रखा। फरारी के दौरान वो किसी रिश्तेदार के घर भी नहीं गया। वो अपनी लोकेशन बदलता रहा। इस दौरान पुलिस टीमें लगातार उसे तलाश कर रही थी।
ऐसे आया पकड़ में
आरोपी हरियाणा का निवासी था। इनपुट मिलते ही पुलिस ने परिजनों पर निगरानी रखना शुरू किया। रिश्तेदारों पर भी नजर रखी। इस दौरान मनीष ने अपने रिश्तेदार से सम्पर्क किया। पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए आरोपी को फिरोजपुर झिरका जिला नूह हरियाणा से गिरफ्तार किया।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.